Share and earn
सुपर लाइन
पानी को बर्फ में
बदलने में वक्त लगता है।
ढले हुए सूरज को
निकलने में वक्त लगता है।
थोड़ी धीरज रख,
थोडा और जोर लगाता रह।
किस्मत के जंग लगे दरवाजे को
खुलने में वक्त लगता है।
कुछ देर रुकने के बाद
फिर से चल पड़ना दोस्त।
हर ठोकर के बाद
संभलने में वक्त लगता है।
बिखरेगी फिर वही चमक
तेरे वजूद से, तू महसूस करना।
टूटे हुए मन को
संवरने में थोडा वक्त लगता है।
जो तूने कहा,
कर दिखायेगा रख यकीन।
गरजे जब बादल,
तो बरसने में वक्त लगता है...
खुशी आ रही है
और आएगी ही, इंतजार कर।
जिद्दी दुख-दर्द को टलने में
थोडा तो वक्त लगता है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)




#ref-menu
#ref-menu
No comments :
Post a Comment